भाजपा कांग्रेस और आप का त्रिकोणीय मुकाबला नही होगी जीत की राह आसान
उत्तराखंड में उत्तराकाशी जिले की तीन में से दो सीटों गंगोत्री और यमुनोत्री पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। गंगोत्री में आप तो यमुनोत्री में निर्दलीय की उपस्थिति से कांटे की टक्कर होने के आसार है। इससे प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी।
जनपद की तीन विधानसभा सीटों गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला में इस बार राजनैतिक समीकरण बदले हुए हैं। गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी ने सीएम चेहरा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाया है। आप की मजबूती यहां उसकी आईटी टीम के साथ गंगोत्री विस क्षेत्र कोठियाल की कर्मस्थली होना है। पार्टी का फोकस सीट पर आधे के करीब महिला वोटरों पर हैं।